घाटी में सेब की 50 फीसदी उत्पादन में आई गिरावट, फसल पर मौसम की मार

घाटी में इस बार सेब की पैदावार कम हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार सेब की फसल का उत्पादन 50 फीसदी तक गिर गया है। पैदावार कम होने से बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

कश्मीर घाटी के मशहूर सेब की पैदावार इस बार मौसम की मार से बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका उत्पादन 50 फीसदी तक गिर गया है। सेब का कारोबार जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। फसल की पैदावार कम होने से बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

असमय और लंबे काल चक्र में हुई बारिश ने सेब को फूल को प्रभावित किया और जब फल आया तो सितंबर में तापमान अधिक रहा। जिसने फलों की रंगत और आकार बदल दिया। ऐसे फलों को खरीदार कम मिल रहे हैं। इस साल बाजार में ए-ग्रेड सेबों की संख्या कम है और जबकि सी- और डी-ग्रेड सेब अधिक हैं।

Back to top button