वैष्णव: भारत की वृद्धि के अनुसार बदलें अपनी कारोबारी योजनाएं

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्यमियों को अगले 10 वर्षों में भारत में होने वाले जबरदस्त विकास के अनुसार अपनी कारोबारी और रणनीतिक योजनाएं बदलने की सलाह दी है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि यदि आप ऐसा करने में विफल रहते हैं तो आप इस वृद्धि के लाभ से चूक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप अगले 10 वर्षों में अर्थव्यवस्था में 6-8 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि और 10-14 प्रतिशत की नामिनल वृद्धि देखेंगे। इसलिए, अपनी कारोबारी, रणनीतिक और पूंजीगत खर्च की योजनाएं इसके अनुसार बदल लें। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के अनुसार, विकास दर में लगादार वृद्धि के चलते भारत 2027 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

बीते 10 वर्षों के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था वार्षिक आधार पर सात प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इस दौरान यह दुनिया में आठवें से पांचवें स्थान पर आ गई है।

Back to top button