उत्तराखंड कंबाइंड स्टेट जूनियर इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी

उत्तराखंड कंबाइंड स्टेट जूनियर इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम एडमिट कार्ड (Uttarakhand Combined State Junior Engineer Service Exam 2023, UKPSC JE Admit Card 2023) जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई परीक्षा के लिए यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर प्रवेश पत्र रिलीज किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले हॉल टिकट यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC JE Admit Card 2023: एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

उत्तराखंड कंबाइंड स्टेट जूनियर इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम एडमिट कार्ड 8 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस दौरान कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करना होगा। इसके बाद हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UKPSC JE Admit Card 2023: 23 से 27 दिसंबर तक होगा  उत्तराखंड कंबाइंड स्टेट जूनियर इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम

उत्तराखंड कंबाइंड स्टेट जूनियर इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 23, 24, 26 और 27 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य भर के 14 जिलों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 

सबसे पहले उम्मीदवारों को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाना होगा। इसके बाद,

होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी जेई एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद, आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Back to top button