उत्तराखंड बीजेपी विधायक ने बेटी की शादी के कार्ड पर लगाया राज्य सरकार का लोगो

राजनेताओं द्वारा अपने बच्चों की शादियों में अपने रुतबे की झलक दिखाना तो आम बात होती है लेकिन उत्तराखंड के एक विधायक इससे भी आगे निकल गए। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर अपने ओहदे के साथ राज्य सरकार के लोगो का इस्तेमाल भी कर डाला। सोशल मीडिया पर विधायक की काफी आलोचना हो रही है।उत्तराखंड बीजेपी विधायक ने बेटी की शादी के कार्ड पर लगाया राज्य सरकार का लोगो

भारतीय जनता पार्टी से हरिद्वार के ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी की शादी बुधवार 10 जनवरी को है। शादी का कार्ड जब लोगों के बीच पहुंचा तो यह देखकर सभी हैरान हो गए कि कार्ड पर राज्य की उत्तराखंड सरकार का लोगो लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीर आते ही लोगों ने इसे लेकर सवाल भी करने शुरू कर दिए हैं।

कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या यह शादी सरकारी पैसे से हो रही है जो इसके साथ राज्य सरकार के लोगो को जोड़ा गया है। कई लोगों ने विधायक के इस कदम को नैतिक रूप से भी गलत ठहराते हुए कहा है कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था क्योंकि इससे लोगों के बीच में गलत संदेश जा रहा है। 

Back to top button