शादी कर बनाते थे पहली रात का विडियो, फिर करते थे यह दिमाग खराब कर देने वाला काम



प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी गैंग का मुखिया मुमताज जिसे तेजा पहलवान के नाम से भी जाना जाता है युवा लड़कियों को अपने निशाने पर लेता था। मुमताज पर कई लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मुमताज ने इन सब लड़कियों से शादी के बाद अच्छी जिंदगी देने का वादा किया था।
बताया जा रहा है कि 15 से ज्यादा लड़कियों को इस गैंग ने निशाना बनाया है। गैंग के लोग लड़कियों से शादी करते थे और लड़कियों के साथ अन्तरंग विडियो शूट करते थे। इसके बाद इन विडियो को ऑनलाइन कर देने की धमकी दी जाती थी।
इनमें से ज्यादातर युवक अपनी पत्नियों को शादी के बाद साथ में ले जाने से भी मना कर देते थे। एक समय में ये कई लड़कियों से शादी करते थे। इनमें से यदि कोई तलाक की मांग करती है तो उस पर चोरी का आरोप लगा दिया जाता है।