भारत और रूस के बीच होने वाले आगामी सैन्य अभ्यास का डोकलाम गतिरोध से लेना देना नहीं: रूस

रूस ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ उसके होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास का भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध से कुछ लेना देना नहीं है.Upcoming military exercises between India and Russia

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मॉस्को में कहा, ‘‘रूसी संघ ऐसे देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के संबंध में सहयोगात्मक परियोजनाओं के तहत कोई भी सैन्य अभ्यास या अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करता जिनके साथ उसके विविध और बहुआयामी संबंध हैं.’’

इसे भी पढ़े: अभी अभी: सेना पर हुआ दर्दनाक आतंकी हमला, 32 की मौत, 24 पुलिस…!

जखारोवा पश्चिमी मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें अक्तूबर में होने वाले अभ्यास को भारत और चीन के बीच डोकलाम गतिरोध से जोड़ा जा रहा है. जखारोवा ने कहा कि अभ्यास को इस गतिरोध से जोड़ना अनुचित है.

प्रवक्ता ने इस बात पर भरोसा जताया कि भारत और चीन जल्द ही तनाव कम करने के लिए परस्पर स्वीकार्य तरीके खोज लेंगे.

Back to top button