प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया में इंजीनियर पदों पर जल्द कर लें अप्लाई

प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) में इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2024 निर्धारित है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके लिए यह अंतिम मौका है।

पात्र एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट pdilin.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

आवेदन करने के मुख्य बिंदु

  • इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pdilin.com जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद उम्मीदवार अन्य जानकारी अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 70 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से इंजीनियर ग्रेड 1 के लिए 28 पद, ग्रेड II के 32 पद और ग्रेड III के लिए 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 2 से 9 फरवरी 2024 तक प्रस्तावित है। जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में सफलता प्राप्त होगी उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Back to top button