UP Lok Sabha Election Result 2019 Live गोरखपुर में रवि किशन ने बना ली बड़ी बढ़त….

 लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के परिणाम आज आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, बरेली से संतोष गंगवार, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश, गोरखपुर से रवि किशन, अमेठी से कांग्रेस के राहुल गांधी, बरेली लोकसभा से अभी तक के रुझान में भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार आगे हैं।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates:

01.00 बजे- रायबरेली : सोनिया गांधी 51206 वोट से अभी तक आगे। अब तक वोटों की गिनती में कॉंग्रेस की सोनिया गांधी को मिले 174274 वोट बीजेपी के दिनेश सिंह को 123068 वोट। 

 

12.58 बजे- रामपुर में आजम खान ने जया प्रदा पर ली बड़ी बढ़त। गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के आजम खान 57723 वोट से आगे हैं। आजम खान को 175949, भाजपा की जया प्रदा को 118226 तथा कांग्रेस के संजय कपूर को 12930 वोट मिले हैं। 

12.52 बजे- वाराणसी में मोदी दो लाख से अधिक मतों से आगे

12.50 बजे- आगरा में भाजपा 13562 से आगे। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी से आगे। 

12.48 बजे-फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर से  75802 से आगे।

12.46 बजे-  भदोही लोकसभा में भाजपा से रमेश चंद्र बिंद 1,12861 मत, गठबंधन के रंगनाथ मिश्र 92,894 मत और कांग्रेस के रमाकांत यादव 4,619 मत, नोटा को 1978 मत मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद बिंद 19967 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

12.44 बजे- गाजीपुर से अब तक 136277 मत गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी और भाजपा के मनोज सिन्हा 105311 मत पा चुके हैं। इस प्रकार गाजीपुर से भाजपा के मनोज सिन्हा अफजाल अंसारी से काफी पीछे हो चुके हैं। 

12.42 बजे-बांदा चित्रकूट सीट पर आठ चक्रों की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल 48158 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

12.40 बजे-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 58861 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक प्राप्‍त मतों में अखिलेश यादव 100161 और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 41300 मत मिल चुका है।

12.34 बजे- बदायूं से सांसद धर्मेन्द्र यादव पीछे। तीसरे चक्र की गणना के बाद बदायूं में सांसद तथा गणबंधन प्रत्याशी सपा के धर्मेन्द्र यादव को भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या ने पीछे छोड़ दिया है। संघमित्रा को 55925 तथा धर्मेन्द्र यादव को 52063 वोट मिले हैं। 

12.34 बजे-फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 72924 वोटों से आगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रह गए हैं बहुत पीछे। वहीं गठबंधन प्रत्याशी व बुलंदशहर के बाहुबली विधायक गुडडू पंडित तीसरे नंबर पर।

12.30 बजे-गोरखपुर में दसवें चक्र की गणना के बाद भाजपा के रवि किशन ने बड़ी बढ़त बना ली है। रवि किशन ने 84300 की बढ़त बना ली है। रवि किशन को 220987 और गणबंधन के राम भुआल निषाद को 136687 वोट मिले हैं। 

12.25 बजे-सहारनपुर में छह चक्र की गणना के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलुर रहमान 115977 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं। सांसद भाजपा के राघव लखन पाल शर्मा 80067 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के इमरान मसूद 63284 वोट लेकर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

12.22 बजे- बहराइच लोकसभा 35 से भाजपा के अक्षयवर लाल 62,016 मत से आगे हैं। भाजपा के अक्षयवर लाल को अब तक 343596 वोट मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के शब्बीर अहमद को 278789 तथा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली सावित्री बाई फुले को 27564 वोट मिले हैं। 

12.18 बजे- मैनपुरी से सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह भाजपा प्रत्याशी से 10389 मतों से आगे निकल गए। इस चरण में मुलायम सिंह को 49376 और भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 38987 मत मिले।

12.10 बजे- देवरिया : डा. रमापति 64576 वोट के साथ निर्णायक बढ़त की ओर। भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा. रमापति राम त्रिपाठी 64576 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि 86493 मतों के साथ गठबंधन प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं।

12.10 बजे- पीलीभीत : आठवां राउंड में बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी 77835 से आगे चल रहे हैं

12.08 बजे- अमेठी : लोकसभा चुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र पूरा। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 33625  मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 28800 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 4827 मतों से बनाई बढ़त।

11.57 बजे- केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुलतानपुर में मेहनत करनी पड़ रही है। मेनका गांधी यहां पर गठबंधन प्रत्याशी यशभद्र सिंह के खिलाफ पीछे चल रही थीं। अब उन्होंने हजार वोट की बढ़त बना ली है। 

11.50 बजे- बिजनौर लोकसभा से भाजपा के भारतेंद्र सिंह 827 वोट से आगे। 

11.42 बजे-बागपत लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी बढ़त पर। इससे पहले यहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह आगे चल रहे थे। जयंत चौधरी 2740 वोट से आगे हैं। जयंत चौधरी को 41679 तथा डा. सत्यपाल सिंह को 38939 वोट मिले हैं। 

11.32 बजे-बरेली से भाजपा उम्मीदवार संतोष गंगवार को 39257 वोट मिले हैं। गठबंधन के उम्मीदवार भगवत शरण गंगवार को 28756 वोट मिले हैं। संतोष गंगवार ने 10501 वोटों की बढ़त बनाई। कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन को सिर्फ 4872 वोट ही मिले।

11.30 बजे-हरदोई लोकसभा चुनाव: मतगणना में संसदीय क्षेत्र हरदोई में सेकेंड राउंड तक भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को  40201 मिले, जबकि गठबंधन की सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को 22451 वोट मिले, भजपा प्रत्याशी 17750 वोट से आगे। कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा को 1155 मत मिले।

11.28 बजे-देवरिया लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति 30313 वोट से आगे हैं। देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा.रमापति राम त्रिपाठी 30313 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्‍हें अब तक जहां 70059 मत मिले हैं वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल को 39747 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस 5546 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

11.28 बजे- मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 11852 वोटो से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को 87964 व गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब को 74024 वोट मिले हैं।

11.26 बजे-कौशांबी : प्रथम चरण में भाजपा प्रत्‍याशी सांसद विनोद सोनकर 6949 मतों से आगे। गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज से 6949 मतों से आगे चल रहे हैं। विनोद सोनकर को कुल 19888 मत प्राप्‍त हुए हैं, जबकि इंद्रजीत सरोज को 12939 मत ही प्राप्त हुए हैं। विनोद सोनकर प्रथम चरण की मतगणना में सभी पांचों विधानसभा सीटों में आगे चल रहे हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्‍याशी शैलेंद्र तीसरे नंबर पर हैं। उन्‍हें कुल 4903 मत प्राप्‍त हुए हैं। कांग्रेस की दसा यहां काफी दयनीय नजर आ रही है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश पासी 1002 मत ही प्राप्त कर सके।

11.24 बजे-संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र : गठबंधन के बसपा प्रत्याशी 6,769 मतों से आगे। महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को सर्वाधिक 77,430 मत मिले हैं। भाजपा के प्रवीन कुमार को 14 वें चक्र में 70,661 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस से खड़े भालचंद्र यादव को 19,155 मत प्राप्त हुए हैं। मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 1375 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार गौतम को 672 मत, निर्दल प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब को 1042 मत व लोटन उर्फ लौटन प्रसाद को 601 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार 6,769 मतों के अंतर से कुशल सबसे आगे, प्रवीन दूसरे व भालचंद्र यादव तीसरे स्थान पर हैं। 

11.20 बजे- बस्ती लोकसभा चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के हरीश द्विवेदी 5513 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 60030 और गठबंधन को 54517 मत मिले हैं। कांग्रेस के राजकिशोर सिंह तीसरे पायदान पर चल रहे हैं। कांग्रेस का यहां वोट ग्राफ बढ़ा है लेकिन प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल पाया। प्रियंका गांधी ने बस्ती में चुनावी सभा के दाैरान मोदी और भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

11.14 बजे-मेनका गांधी अभी भी करीब 4 हज़ार से पीछे हैं। गठबंधन के चंद्रभद्र,  84806, भाजपा से मेनका 80645, कांग्रेस से डॉक्टर संजय सिंह 7019।

11.12 बजे-कानपुर से योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी 9026 वोट से आगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल पर पचौरी ने बढ़त बना ली है। सत्यदेव पचौरी को 15010, श्रीप्रकाश जायसवाल को 5984 व गठबन्धन प्रत्याशी रामकुमार को 839 वोट मिले हैं। 

11.10 बजे-बांसगांव लोकसभा क्षेत्र : भाजपा के कमलेश पासवान 65916 वोट से आगे। कमलेश पासवान को 195126 तथा गठबंधन के सदल प्रसाद को 129250 वोट मिले हैं। 

11.08 बजे-अम्बेडकर नगर से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के रितेश पांडेय भाजपा के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से बड़ी बढ़त पर हैं। रितेश पांडेय को 317758 तथा मुकुट बिहारी वर्मा को 238129 वोट मिले हैं। 

11.06 बजे- झांसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा बड़ी बढ़त पर शर्मा को 115816, समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 65792 तथा कांग्रेस के शिवचरण कुशवाहा को 10678 वोट मिले हैं।

11.04 बजे- मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल 11852 वोटो से आगे चल रहे हैं। अभी तक की गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को 87964 व गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब को 74024 वोट मिले हैं।

11.03 बजे-घोसी (70) लोकसभा क्षेत्र में चौथे चक्र तक गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 5687 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 126032 वोटों की गिनती की गयी। गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 59547 मत मिले तो भाजपा के हरिनारारायण राजभर को 53860 , कांग्रेस के प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने 2173 वोट पाए तो सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान 1320 मत मिले। 

11.02 बजे-लोकसभा 37 अमेठी के प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 2501 वोटो से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को कुल 14030 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 16531 मत मिले।

10.58 बजे-मथुरा में पहले ही राउंड से बढ़त लने वाली भाजपा सांसद हेमा मालिनी 44075 मतों से आगे। दूसरे नबंर पर महागठबंधन उम्मीदवर चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ रही है। हेमा मालिनी निकटतम प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह से 44075 मतों आगे चल रही हैं। 

10.54 बजे-गाजीपुर : दूसरे चक्र के रुझान के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी भाजपा के मनोज सिन्हा से करीब 10 हजार वोट से आगे। हालांकि सदर विधानसभा से मनोज सिन्हा करीब दो हजार वोटों से लीड किये हुए हैं।

10.52 बजे- देवरिया लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति 30313 वोट से आगे। देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल से शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक की मतगणना के अनुसार डा.रमापति राम त्रिपाठी 30313 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्‍हें अब तक जहां 70059 मत मिले हैं वहीं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी बिनोद जायसवाल को 39747 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस 5546 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

10.50 बजे- बस्ती लोकसभा : द्वितीय  राउंड-भाजपा के हरीश द्विवेदी दूसरे राउंड में  3366 वोट से आगे। हरीश द्विवेदी – 26568 गठबंधन – राम प्रसाद चौधरी – 23202।

10.48 बजे- पीलीभीत में पांचवे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी 50320 वोट से आगे चल रहे हैं

10.47 बजे-रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी आजम खां आगे। भाजपा – 46384, गठबंधन – 59903, कांग्रेस – 4017।

10.46 बजे-एटा लोकसभा पर दूसरे राउंड तक भाजपा के राजवीर सिंह गठबंधन के देवेंद्र सिंह से 7443 वोट से आगे।

10.44 बजे- बागपत लोकसभा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह 4091 वोट से आगे, डॉ सत्यपाल सिंह को 27291 वोट मिले, गठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी को 23200 मत मिले।

10.42 बजे- इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी 12936 वोटों से आगे। डॉ रीता बहुगुणा जोशी को 23358 वोट मिले, गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पटेल को 10422 वोट मिले।

10.42 बजे- महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी लगातार दूसरे चरण में भी बढ़त बनाएं हुए हैं। दोनों चरणों में भाजपा प्रत्याशी को 37558 मत मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को 21199 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत को 3263 मत प्राप्त हुए हैं। 

10.40 बजे-उन्नाव से सांसद भाजपा के साक्षी महाराज 96446 वोट से भाजपा आगे है। गठबंधन के अरूण कुमार शुक्ला अन्ना महाराज दूसरे तथा कांग्रेस की अनु टंडन तीसरे स्थान पर हैं। साक्षी महाराज को 194259, अन्ना महाराज को 97813 तथा कांग्रेस की अनु टंडन को 40324 वोट मिले हैं। 

10.36 बजे-अमेठी में स्मृति ईरानी की बढ़त जारी। विधानसभा गौरीगंज, जगदीशपुर, तिलोई व सलोन में पहले चक्र में भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 14473 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 11194 मत मिले है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति 3280 वोट से आगे।

10.26 बजे- आजमगढ संसदीय सीट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 4443 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं। दो चक्र की वोटो की गिनती में सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष 14878 वोट मिले है तो वहीं निरहुआ को 10435 वोट मिले हैं ।

10.24 बजे-रामपुर की हाई प्रोफाइल सीट से बढ़त पर चल रहे समाजवादी पार्टी के आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा की जयाप्रदा को 36003, आजम खां को 34664 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 2799 वोट मिले हैं। 

10.23 बजे- हरदोई लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के परिणाम में संसदीय क्षेत्र मिश्रिख में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को  45137 मिले। जबकि गठबंधन की बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी 37588 वोट मिले। भजपा 7549 से आगे। कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही को 1935 और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रत्याशी अरुण कुमारी कोरी को 204 मत मिले।

10.21 बजे- रामपुर की हाई प्रोफाइल सीट से बढ़त पर चल रहे समाजवादी पार्टी के आजम खां को भाजपा की जयाप्रदा ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा की जयाप्रदा को 36003, आजम खां को 34664 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 2799 वोट मिले हैं। 

10.19 बजे- मुजफ्फरनगर से अजित सिंह पीछे। भाजपा के डॉ संजीव बालियान ने रालोद के अजित सिंह पर 18,855 वोट की बढ़त बना ली है। 

10.13 बजे- रायबरेली से  सोनिया गांधी 12509 वोट से आगे। कॉंग्रेस की सोनिया गांधी को 39557 वोट मिले। बीजेपी के दिनेश सिंह को 27048 वोट। 

10.12 बजे-इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी 4091 वोटों से आगे। डॉ रीता बहुगुणा जोशी को 7683 वोट मिले।गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पटेल को 3592 वोट मिले।

10.07 बजे-झांसी से भाजपा के अनुराग शर्मा गठबंधन के श्याम सुंदर सिंह से आगे। अनुराग शर्मा को 52628, श्याम सुंदर सिंह को 34967, कांग्रेस के शिव शरण कुशवाहा को 4995 वोट मिले।

10.05 बजे-सम्भल से समाजवादी पार्टी के शफीकुर्हमान बर्क 1100 वोट से आगे।

10.04 बजे- बस्ती से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम प्रसाद चौधरी पहले चक्र में सासंद भाजपा के हरीश द्विवेदी से 524 वोट आगे। चौधरी को 14987 तथा हरीश द्विवेदी को 14463 मत मिले हैं। गठबंधन प्रत्याशी पहले राउंड में 524 वोटों से आगे चल रहे है।

10.03 बजे- सुलतानपुर से मेनका गांधी 7 हज़ार वोटों से पीछे

10.01 बजे- आगरा लोकसभा क्षेत्र की जलेसर विधानसभा में भाजपा के एसपी सिंह बघेल बसपा के मनोज सोनी से 2762 वोटों से आगे। बघेल को 5116 व सोनी को मिले 2354 वोट। कांग्रेस की प्रीता हरित को मिले 50 वोट।

9:58 बजे- सुलतानपुर में मेनका गांधी तीन हजार वोटों से आगे।

9:57 बजे- वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी संसदीय क्षेत्र में तीसरे राउंड के मतगणना में लगभग 50000 वोट से आगे चल रहे हैं।।

9.55 बजे- कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 7200 वोटों से आगे चल रही है। वहीं राहुल गांधी ईरानी ने काफी पीछे है। 
9.20 बजे- शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वाराणसी  में पीएम नरेंद्र मोदी 21336 वोटों से आगे हैं। 

रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार 
ऐसे लोकसभा क्षेत्र जिनकी सीमाएं दो अथवा तीन जिलों में हैं, वहां परिणाम देर से घोषित होंगे। क्योंकि प्रत्येक चक्र के बाद विधानसभा और लोकसभा वार मतगणना का परिणाम संकलित करने में देरी लगेगी। मतगणना का रुझान नौ बजे के बाद से ही मिलने लगेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार नतीजे घोषित होने में 5-6 घंटे की देरी हो सकती है। ऐसे में परिणाम शाम छह बजे के बाद ही आने की उम्मीद है। अमूमन परिणाम की घोषणा दोपहर एक से तीन के बीच हो जाया करती थी। इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस बार वोटों की गिनती से पहले हर विधानसभा के पांच-पांच बूथों पर वीवीपैट की पर्ची और ईवीएम से डाले गए वोटों का मिलान किया जाएगा। प्रशासन ने पहले से ही बूथों के मतों की काउंटिंग को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करवानी शुरू कर दी है।

क्यूआर कोड स्कैनर से होगी जांच

इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) से वोट डालने की सुविधा पहली बार दी गई है। डाक के माध्यम से प्राप्त मतपत्रों को क्यूआर कोड स्कैनर से स्कैनिंग कर जांचा जाएगा। जिन कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला है उनके मतपत्रों को अलग से गिना जाएगा। 

मोबाइल फोन प्रतिबंधित 

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। मीडियाकर्मी भी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। अंदर हॉल में चुनाव अधिकारी की निगरानी में ही ले जाया जाएगा। 

सुरक्षा बेहद मुस्तैद

मतगणना के मद्देनजर राज्य भर में बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। केवल वैध पासधारक ही मतदान केन्द्रों में प्रवेश कर सकेंगे। लगभग दर्जन भर संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है और निषेधाज्ञा लागू की गयी है। चुनाव आयोग ने विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा रखा है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि आदेशों के अनुपालन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रुझान दोपहर दो बजे से आने की उम्मीद है। देर शाम से परिणामों की अधिकृत घोषणा होना शुरू हो जाएगी। आगरा उत्तर व निघासन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती भी आज ही होगी। संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जिलों में अद्र्धसैनिक बल व पीएसी मुस्तैद रहेगी। ड्रोन कैमरों से मतगणना स्थल और उसके आसपास निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूमों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैैं।

उत्तर प्रदेश में 163484 बूथों पर मतदान हुआ था। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से प्रत्याशियों के अभिकर्ता तथा प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईवीएम गणना स्थल पर लाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गिनती के लिए 14 टेबल तथा एक एआरओ टेबल लगाई गई है। गाजियाबाद में सर्वाधिक मतदाता होने के कारण 28 टेबल लगाई है। प्रत्येक टेबल पर हर उम्मीदवार को एक एजेंट लगाने की अनुमति रहेगी। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और एक सहायक मतगणना का काम करेंगे। एक माइक्रो आब्र्जवर भी पर्यवेक्षण करेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया आजमगढ़ व कुशीनगर में दो-दो मतगणना केंद्र और बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र होगा। पोस्टल बैलेट से डाले गये वोटों की गिनती सबसे अंत में होगी। किन्हीं पांच बूथों की वीवीपैट (वोटर-वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) पर्चियां गिनने व ईवीएम में पड़े मतों से मिलान के बाद अधिकृत परिणाम घोषित किया जायेगा। इसके कारण मतगणना में करीब चार से पांच घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा। ऐसे में अधिकृत परिणाम देर शाम से आना शुरू होंगे। शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना के लिए 149 प्रेक्षक, 102 कंपनी अद्र्धसैनिक बल व 200 कंपनी पीएसी तैनात हैैं।

खराब ईवीएम की वीवीपैट पर्चियां गिनी जाएंगी

ईवीएम पर रिजल्ट देखने से पहले उस पर लगी सील चेक होगी और नंबरों का मिलान किया जाएगा। जिन बूथों पर मॉकपोल मतों को मशीन से क्लियर नहीं किया, वहां पर वीवीपैट पर्चियां गिनी जाएंगी। अगर ईवीएम में बैटरी खराब है तो उसे बदलने की छूट होगी। अन्य खराबी पर वीवीपैट पर्ची ही गिनी जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि मतगणना में कोई व्यवधान न हो इसलिए फूलप्रूफ इंतजाम किया गया है। 36 जिलों को सांप्रदायिक तथा 22 जिलों को राजनैतिक रूप से संवेदनशील घोषित किया गया है। मऊ, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़ व झांसी समेत ऐसे सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं, जहां प्रत्याशियों के बीच करीबी मुकाबला है।

सोशल मीडिया की निगरानी, विजय जुलूस पर प्रतिबंध

मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए आइटी सेल की टीम लगाई है। शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की संख्या

भाजपा – 78

कांग्रेस – 70

सपा – 37

बसपा – 38

रालोद – 3

मतगणना प्रेक्षक – 149 

मॉकपोल के दौरान क्लीयर किए बिना उपयोग की गई वीवीपैट – 200।

2014 के लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 71, कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को पांच और अपना दल को दो सीट मिली थीं। बीएसपी और आरएलडी का खाता तक नहीं खुल पाया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 42.63 प्रतिशत वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी को 22.35 प्रतिशत और बहुजन समाज पार्टी को 19.77 प्रतिशत वोट मिले थे. कांग्रेस का वोट प्रतिशत 7.53 रहा था। भाजपा को 3,43,18,854 वोट मिले थे। एसपी-बीएसपी को 3,39,03,161 वोट मिले थे। आरएलडी को 6,89,409 वोट मिल पाए थे जबकि कांग्रेस को 60,61,267 वोट मिले थे।

Back to top button