यूपी: मेधावी गांव से आ रहे सामने, जेल में दी बोर्ड परीक्षा, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

गांव और यहां विद्यार्थी अक्सर शहर के लोगों की तंग नजरी सोच के शिकार रहते हैं, लेकिन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के नतीजों ने उनकी सोच बदलकर रख दी है। मेधावियों ने गांव की राह पकड़ ली है। हाईस्कूल व इंटर के जिला टॉप-टेन में 34 में से तीन मेधावी शहर से हैं, जबकि पिछली बार 10 थे।

हाईस्कूल में जिला टॉप-टेन की सूची में 14 विद्यार्थी हैं। इनमें सभी ग्रामीण अंचल से हैं। पिछली बार टॉप-टेन में आदर्श ज्ञानदीप इंका डोरी नगर, बाबूलाल जैन इंका अलीगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा रोड अलीगढ़ के चार विद्यार्थी शहर से थे, जबकि 16 ग्रामीण अंचल से थे। इंटर में जिला टॉप टेन की सूची में 20 विद्यार्थी हैं। इनमें तीन शहर से हैं। पिछली बार टॉप-टेन में सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड, बाबूलाल जैन इंका अलीगढ़, एचबी इंका अलीगढ़, टीकाराम कन्या इंका अलीगढ़, आदर्श ज्ञानदीप इंका डोरीनगर, गवर्नमेंट गर्ल्स इंका अलीगढ़ के 6 विद्यार्थी शहर से थे, जबकि 19 ग्रामीण अंचल से थे।

जेल में दी परीक्षा, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
जेल में निरुद्ध तीन बंदियों ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा जेल में दी और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। तीनों हत्या आरोप में जेल में बंद हैं। हालांकि, महिला बंदी राखी 19 मार्च को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

हत्या आरोप में राखी 29 मई 2018 को जेल में आई थी। दहेज हत्या आरोप में सचिन 31 अगस्त 2022 से जेल में बंद है। इसी तरह हत्या आरोप में नरेंद्र कुमार शर्मा 30 जनवरी 2021 से जेल में है। राखी ने हाईस्कूल और सचिन और नरेंद्र ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरा था। इन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र जेल फिरोजाबाद बनाया गया था। तीनों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। अलीगढ़ कारागारा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण किया है।

हाईस्कूल के टॉपर
1 गगन शर्मा 581/600 96.83 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंका, विजयगढ़
2 गोपाल चौधरी 580/600 96.67 श्री विष्णुदत्त शर्मा इंका, इगलास
3 दीक्षा शर्मा 579/600 96.05 भगवती सरला पालीवाल कन्या इंका अतरौली
4 प्रेक्षा उपाध्याय 578/600 96.33 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
5 जतिन कुमार 577/600 96.17 खुशी पब्लिक इंटर कॉलेज पिसावा
6 दीक्षा 576/600 96.00 श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेड़ा
7 नेहा शर्मा 575/600 95.83 भगवती सरला पालीवाल कन्या इंका अतरौली
7 नवीन कुमार 575/600 95.83 आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज, कैमथल
8 दीपा शर्मा 574/600 95.67 श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज, गभाना
8 मानवेंद्र कुमार 574/600 95.67 शंकरानंद इंटर कॉलेज बेसवां
8 प्राची शर्मा 574/600 95.67 गोल्डन बर्ड इंटर कॉलेज पिसावा
9 मोहिनी यादव 573/600 95.50 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंका, विजयगढ़
10 साक्षी 572/600 95.33 भगवती सरला पालीवाल कन्या इंका अतरौली
10 प्रियांशी कुमारी 572/600 95.33 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली

इंटर के टॉपर
1 राहुल उपाध्याय 485/500 97.00 श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास
2 लवित कुमार 482/500 96.40 एसपी इंटर कॉलेज पलसेड़ा
3 वर्षा तोमर 478/500 95.60 विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा
3 हरेंद्र सिंह 478/500 95.60 एसबीएलबी इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर
4 जायस 477/500 95.40 पीएस इंटर कॉलेज जट्टारी
4 प्रवीन कुमार 477/500 95.40 एसडीएस इंटर कॉलेज नगला मिश्रिया इगलास
4 अनुराधा वर्मा 477/500 95.40 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतरौली
4 भविष्य सारस्वत 477/500 95.40 एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंका, विजयगढ़
5 वेदिका शर्मा 476/500 95.20 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल
5 सलोनी 476/500 95.20 श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज पलसेड़ा
6 सुधांशु 474/500 94.80 डीएसएसएम इंटर कॉलेज पावरहाउस कामिसपुर
7 शोभित भूषण 472/500 94.40 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज सूतमिल
7 अनुष्का 472/500 94.40 सर्वोदय इंटर कॉलेज पलसेड़ा
7 कुनाल शर्मा 472/500 94.40 खुशी पब्लिक इंटर कॉलेज पिसावा
8 बबली राघव 471/500 94.20 राजकीय इंटर कॉलेज चंडौस
9 ध्रुव यादव 470/500 94.00 नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज एटा, बाईपास अलीगढ़
9 मनजीत 470/500 94.00 केएमवी इंटर कॉलेज अतरौली
9 वर्षा 470/500 94.00 डिमांड इंटर कॉलेज महरावल पंजीपुर
10 आरती 469/500 93.80 विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा
10 प्रतिभा सिंह 469/500 93.80 श्री कल्याण इंटर कॉलेज, वीरपुरा, गभाना

इंटर में छात्र घटे, उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा
वर्ष 2024 में इंटर की परीक्षा में छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण फीसदी बढ़ा है, जबकि इनकी तादाद में गिरावट आई थी। वर्ष 2022 में हाईस्कूल में पंजीकृत 59391 में से 44564 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहीं, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.90 रहा। इंटर में पंजीकृत 48112 में से 33983 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहीं, जिसका उत्तीर्ण फीसदी 79.13 रहा। वर्ष 2023 में हाईस्कूल में पंजीकृत 62200 में से 53610 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहीं, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 88.89 रहा। इंटर में पंजीकृत 54553 में से 33086 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहीं, जिसका उत्तीर्ण फीसदी 70.28 रहा। वर्ष 2024 में इंटर में पंजीकृत 51,776 छात्र-छात्राएं थीं। 47,327 में से 37,914 छात्र-छात्राएं सफल रहीं। हाईस्कूल में पंजीकृत 54,573 छात्र-छात्राएं थीं। 49,072 में से 43,997 छात्र-छात्राएं सफल रहीं।

चार साल का परीक्षा परिणाम
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2020 81.05 फीसदी 56.39 फीसदी
2021 प्रोन्नत प्रोन्नत
2022 86.50 फीसदी 79.13 फीसदी
2023 88.89 फीसदी 70.28 फीसदी
2024 89.66 फीसदी 80.12 फीसदी

Back to top button