UP Board : 10 हजार स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
यूपी बोर्ड ने साल 2020 में 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की 2020 इंटर परीक्षा में 80 परसेंटाइल से पास होने वाले मेधावी सालाना 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर तक www.scholarships.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से निर्धारित कटऑफ के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग में क्रमश: 334, 313 व 304 अंक पाने वाले ऐसे अभ्यर्थी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने उच्च शिक्षा के लिए नियमित पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हो।
शर्त यह है कि उनकी सालाना पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से कम हो। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि पूर्व के वर्ष 2016, 2017, 2018 एवं 2019 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी छात्तवृति नवीनीकरण के लिए वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरें। ऑनलाइन आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
The post UP Board : 10 हजार स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





