यूपी- खाना खाने के बाद पेट और सिर दर्द से छात्राएं हुए बेहाल

जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद कस्बे में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की तबीयत शुक्रवार दिन में फिर बिगड़ गई। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पेट और सिर दर्द से परेशान छात्राओं का हालचाल जानने के लिए सदर विधायक राकेश राठौर भी विद्यालय पहुंचे।

दर्द से तड़पती मिली छात्राओं ने बताया कि गुरुवार दोपहर में खाना खाने के बाद उन्हें पेट और सिर दर्द होने लगा। एसडीएम ने कल ही उन छात्राओं का सीएचसी में इलाज करा कर शाम को वापस विद्यालय छोड़ दिया था।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, गोरखधाम मंदिर में की पूजा
शुक्रवार सुबह छात्राओं की हालत और खराब हो गई। इसका पता चलने के बाद विधायक भी विद्यालय पहुंचे। दर्द से बेहाल छात्राओं के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।





