UP : लग्जरी बस यात्रियों के लिए शुरू हुआ हेल्पलाइन नंबर, देखें यहां…

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लग्जरी बसों स्कैनिया, वॉल्वो, शताब्दी एवं जनरथ के यात्रियों की सुविधा को हेल्पलाइन शुरू की है। 8756888110 पर किसी भी जिले एवं कस्बे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वाले यात्री शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। विभागीय अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन सीट बुकिंग में यात्रियों को बहुत सी परेशानियां होती हैं।

UP : लग्जरी बस यात्रियों के लिए शुरू हुआ हेल्पलाइन नंबर, देखें यहां...

इसमें वेबसाइट का न खुलना, लिंक वेबसाइट से फ र्जी टिकट बनना, टिकट निरस्त न होना, निरस्त होने पर पैसे वापस नहीं आना और तय समय पर बसों का संचालन न होने की समस्याएं आम हैं। बस में यात्री का सामान छूटने पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

वहीं परिवहन निगम की लग्जरी बसें तय समय से लेट रवाना हुईं तो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं स्टेशन प्रभारी को जवाब देना होगा। इसमें जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसका उस दिन का वेतन काटा जाएगा। मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने लखनऊ सहित गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर व सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी किया है।

 
Back to top button