UP: कैबिनेट बैठक हुई खत्म, गंगा किनारे बनेगा एक्सप्रेस वे, अक्षयवट के दर्शन होंगे सालभर

कैबिनेट बैठक सपन्न हो गई है। इस दौरान सरकार ने मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे बनाने की बात कही। सीएम योगी ने अक्षयवट के दर्शन सालभर किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा राम मंदिर को लेकर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। रही बात मंदिर निर्माण की हो तो बनना ही है।
कैबिनेट बैठक होने के बाद सीएम योगी ने कहा कि गंगा की अविरल नमामि गंगे के कारण दुनिया के सामने कुंभ मेला उदाहरण बन गई है। यह पीएम मोदी के कारण संपन्न हो पाया है। कैबिनेट बैठक में प्रयागराज के विकास पर चर्चा हुई है।
इस अलावा सरकार ने गंगा किनारे एक्सप्रेस वे बनाने की बात कही है। सीएम के स्वागत के लिए संगम नोज पर 13 अखाड़ों के संत पहुंचे हुए हैं। यहीं नाथ संप्रदाय के शिविर में कैबिनेट के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि अब सीएम योगी अरैल नहीं जाएंगे।
कैबिनेट बैठक में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएम योगी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी मंत्रियों ने मेज थपथपा कर प्रस्ताव का स्वागत किया। कैबिनेट में किला समेत मूल अक्षयवट, सरस्वती कूप को प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंपने का प्रस्ताव लाए जाने के संकेत मिले हैं।
सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं
कैबिनेट की बैठक को लेकर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। एडीजी एसएन साबत ने कुंभ डीआइजी केपी सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर अतिरिक्त अफसरों व फोर्स की तैनाती की गई है। कुल 12 एएसपी, 30 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 225 सब इंस्पेक्टर के अलावा डेढ़ हजार कांस्टेबल.हेड, कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। ट्रिपलआइसी, अक्षयवट में अतिरिक्त स्कैन मशीनें लगाई गई हैं। जल पुलिस के साथ ही एटीएस और एनएसजी के कमांडो भी लगाए गए हैं।





