UP के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर पर IT ने कसा शिकंजा, 7 शहरों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक 7 शहरों में राजेश्वर के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उन पर ये कार्रवाई अवैध संपत्ति के आरोप में की गई है। 
UP के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर पर IT ने कसा शिकंजा, 7 शहरों के 20 ठिकानों पर छापेमारीबताया जा रहा है कि जिन शहरों में छापेमारी की गई है उनमें दिल्ली, नोएडा और एटा भी शामिल हैं, साथ ही आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है।

राजेश्वर सिंह फिलहाल आगरा कैनल ओखला ऑफिस में तैनात हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उनके यूपी के बड़े राजनेताओं से अच्छे संबंध हैं। आयकर विभाग की नोएडा टीम राजेश्वर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

बता दें कि यूपी के एक अधिकारी पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा था, जहां करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले के आरोप में यादव सिंह और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

 
 
Back to top button