UP के रामपुर से SP की डॉ. तजीन फात्मा चल रहे आगे, पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो गई है। आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 11 में से नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना कुल 25 से अधिक चक्र की होगी।

लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम आज आ जाएंगे।

भाजपा ने लखनऊ कैंट, बहराइच की बलहा, कानपुर की गोविंद नगर, अलीगढ़ की इगलास, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी व चित्रकूट की मानिकपुर में बढ़त बना ली है। सपा के प्रत्याशी रामपुर व बाराबंकी के जैदपुर और बसपा के अम््बेडकरनगर के जैदपुर व कांग्रेस के सहारनुपर के गंगोह में बढ़त पर हैं।

प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त पर हैं।

रामपुर की रामपुर सदर से सपा की डॉ. तजीन फात्मा ने भाजपा के भारत भूषण गुप्ता पर बढ़त बना ली है। बाराबंकी के जैदपुर से सपा के गौरव रावत ने भाजपा के अम्बरीष रावत पर बढ़त बना ली है।

सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने सपा के चौधरी इंद्रसेन व भाजपा के किरत सिंह पर बढ़त बना ली है।

अम्बेडकर नगर के जलालपुर में बसपा की डॉ. छाया वर्मा ने भाजपा के डॉ. राजेश सिंह पर बढ़त बना ली है।

रामपुर सीट : 11वा राउंड

डॉ. तजीन फात्मा- सपा-31808

भारत भूषण गुप्ता- भाजपा-17593

अरशद अली गुड्डू- कांग्रेस -1950

ज़ुबैर मसूद खान- बसपा-539

सपा 14214 वोट से आगे

गंगोह उपचुनाव सातवां राउंड

नोमान मसूद (कांग्रेस) 15919

किरत सिंह (भाजपा)12508

चौधरी इंद्रसेन (सपा) 13311

चौधरी इरशाद (बसपा) 5576

मानिकपुर–छठा राउंड

आनंद शुक्ला (भाजपा)13,700

निर्भय सिंह पटेल (सपा) 10,194

राज नारायण (बसपा) 5954

रंजना पांडेय (कांग्रेस) 2238

नोटा 575

भाजपा आगे मत : 3,506

इगलास में भाजपा ने पाचवें चक्र में ली बढ़त

अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट पर चार राउंड तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने पांचवें चक्र में बढ़त बना ली। 827 वोटों से आगे हो गए।

पांच राउंड की मतगणना पूरी।

1. अभय कुमार (बसपा)- 10007

2. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 1448

3. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 10834

4. पुष्पेंद्र सिंह – 223

5. मुकेश कुमार (लोकदल)- 447

6. विकास उर्फ विकास कुमार – 90

7. हरीश कुमार धनगर – 619

8. नोटा – 176

कुल योग – 23844

इगलास विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 374733

कुल वोट पड़े 146354

गंगोह उपचुनाव -चौथा राउंड

नोमान मसूद (कांग्रेस) 12490

किरत सिंह (भाजपा) 8818

चौधरी इंद्रसेन (सपा)8993

चौधरी इरशाद (बसपा)3815 ।

रामपुर :-चौथा राउंड सपा आगे

तंज़ीन फ़ातिमा (सपा) 10143 वोट

भारत भूषण गुप्ता (भाजपा) 4316 वोट

अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस)630वोट

ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)147 वोट।

बाराबंकी : मतगणना का पांचवां चक्र पूरा

भाजपा (अम्बरीष रावत) 11384

सपा (गौरव रावत) 18351

कांग्रेस(तनुज पुनिया) 11586

बसपा (अखिलेश आंबेडकर)  4030।

लखनऊ कैंट – 4 च्रक तक का मतगणना परिणाम

सुरेश तिवारी (भाजपा)8392

कैप्टन आशीष चतुर्वेदी (सपा)3938

अरुण द्विवेदी (बसपा) 1471

दिलप्रीत (कांग्रेस) 2029।

बहराइच की बलहा – दूसरे राउंड की मतगणना पूरी

सरोज सोनकर (भाजपा) 7081

किरन भारती (सपा)2384

रमेश गौतम (बसपा) 1432

मन्नू देवी (कांग्रेस) 111।

जलालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र पूरा

भाजपा (डॉ. राजेश सिंह) 2021

सपा (सुभाष राय) 1665

कांग्रेस(सुनील मिश्र) 50

बसपा (डॉ. छाया वर्मा)  3421।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतों की एक राउंड की गिनती हो गयी है।

प्रथम चक्र में बीजेपी के राज कुमार पाल- 2414

सपा के बृजेश वर्मा -935

कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी-905

विधानसभा चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज भाजपा समेत मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी तो यह तस्वीर भी साफ होगी कि 2022 में भाजपा के मुकाबले कौन सी पार्टी मैदान भी होगी इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button