UP: इस शहर में कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 22 से 26 अप्रैल के बीच किसी एक दिन शहर में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। उसी दिन शाम को जनसभा की भी योजना है। शनिवार को वह फतेहपुर जाने के लिए हवाई जहाज से चकेरी एयरपोर्ट पहुंची तो वहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।UP: इस शहर में कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल ने प्रियंका से दोनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए समय मांगा तो वह तैयार हो गईं। श्रीप्रकाश, राजाराम को वह अपने साथ छिवली तक ले गईं। बताया गया कि रोड शो और जनसभा दोनों लोकसभा क्षेत्रों के बीच में होगी, जिससे दोनों क्षेत्र कवर हो सकें।

शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रियंका गांधी को शहर कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल के ब्योरे से जुड़ी एक पुस्तिका भेंट की गई। कांग्रेस के देहात इकाई जिलाध्यक्ष नीतम सचान, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संजीव दरियाबादी ने भी स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में विधायक सुहैल अंसारी, पूर्व विधायक कुलदीप सिंहस मदन मोहन शुक्ला, आलोक मिश्र, शैलेंद्र दीक्षित, पवन गुप्ता, पुनीत राज, इकबाल, रिजवान हामिद, कनिष्क पांडेय, कृपेश त्रिपाठी, ममता तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button