UP के बाद अब इस राज्य में इंटरनेट बंद, 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, 15 Facebook अकाउंट बंद

भीमा कोरेगांव युद्ध की 202वीं बरसी पर इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो. स्थानीय प्रशासन ने भीमा कोरेगांव में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भीमा कोरेगांव स्थित विजय स्तंभ जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नए साल में महिला सुरक्षा, रोजगार और किसानों की समस्या दूर करने की कोशिश करेगी. जानकारी के मुताबिक, मंत्री नितिन राउत और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी भीमा कोरेगांव पहुंचेंगे. बता दें कि भीमा कोरेगांव का युद्ध 1 जनवरी 1818 में अंग्रेजों और पेशवाओं के बीच लड़ा गया था.

10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, 15 Facebook अकाउंट बंद
भीमा कोरेगांव युद्ध की बरसी पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है. पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि पुलिस ने 250 WhatsApp ग्रुप को नोटिस भेजा है. इसके अलावा 740 लोगों भी नोटिस थमाया गया है. संदीप पाटिल ने बताया कि 15 Facebook अकाउंट्स बंद कर दिए गए हैं. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या के बाबरी मस्जिद को लेकर आई सबसे बड़ी खबर… नही बनेगी
720 लोगों को नोटिस
भीमा कोरेगांव युद्ध की बरसी को देखते हुए पुणे (ग्रामीण) पुलिस सतर्क और सजग है, ताकि अप्रिय घटना न हो सके. पुलिस ने एहतियातन 720 लोगों को नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि 720 लोगों में से 250 व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं. इसे देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए इन व्हाट्सऐप ग्रुप से अफवाह फैलने पर एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ, स्थानीय प्रशासन ने 48 घंटों के लिए 163 लोगों पर जिलाबंदी का भी आदेश दिया है.





