हरियाणाः अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुडगांव में एक शख्स को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी और हमले में इस्तेमाल किया गया तमंचा मौके पर फेंककर फरार हो गए. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.अज्ञात बदमाशों

घटना गुड़गांव के सेक्टर 9 की है. पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय त्रिलोक चंद के रूप में हुई है. जो भवानी एनक्लेव में रहते हैं. सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे वह त्रिलोक चंद अपनी स्कूटी से सेक्टर 9 की तरफ किसी काम से जा रहे थे. तभी अज्ञात बदमाशों ने त्रिलोक की पीठ में गोली मार दी और तमंचा वहीं फेंककर फरार हो गए.

घटना के फौरन बाद घायल त्रिलोक चंद को वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. तभी पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़े: परिवार वालों ने ही बेटी को चाकू से गोदकर की हत्या

अब पुलिस मौका-ए-वारदात के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि आरोपी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से जहां इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बेखौफ बदमाशों के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वे गुड़गाव पुलिस के सेवा सुरक्षा जैसे दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

Back to top button