यूनाइटेड नेशन का बड़ा दावा- अभी भी म्यांमार में सुरक्षित नहीं हैं रोहिंग्या

म्यांमार में हो रहे रोहिंग्या मुश्लिमों पर अत्याचारों से अब वहां दहशत का माहौल बन गया है इसके साथ ही मुश्लिमों को म्यांमार से निकाला जा रहा है जिससे वे भारत और बांग्लादेश की तरफ अपना रूख कर रहे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने सुरक्षा परिषद में म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के हालात पर अपनी रिपोर्ट पेश की है। जिसके अनुसार म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार अब भी हो रहा है। 
जानकारी के अनुसार म्यांमार में मुश्लिमों पर लगातार जुल्म हो रहे हैं जिससे वे वहां से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इसके अलावा यूएन में पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया कि म्यांमार में अभी भी रोंहिग्या मुश्लिमों का नरसंहार हो रहा है इसके साथ ही रिपोर्ट में इस मुद्दे को इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल के पास भेजे जाने की मांग भी की गई है। वहीं म्यांमार सरकार इसे लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रही है जो कि चिंता का विषय बनता जा रहा है।
गौरतलब है कि रोहिंग्या मुश्लिमों के साथ म्यांमार में हो रही हिंसा से ये बहुत दहशत में हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र के फैक्ट-फाइंडिंग मिशन के अध्यक्ष मार्जुकी दारूसमन ने कहा कि हजारों रोंहिग्या मुसलमान अब भी बांग्लादेश की तरफ पलायन कर रहे हैं और बौद्ध बहुल देश में पिछले साल के क्रूर सैन्य अभियान के बाद वहां बचे करीब ढाई से चार लाख लोगों को सबसे गंभीर प्रतिबंधों और दमन का सामना करना पड़ रहा है।





