अनोखी शादी-एक दूल्हे की दो दुल्हनें, दोनों हैं सगी बहनें वजह जानकर भी समझाना बेहद मुश्किल

महाराष्ट्र में साईनाथ उरेकर नाम के शख्स की सगी बहनों से शादी कराई गई है. बहनों के नाम हैं- धुरपता और राजश्री शिरगिरे. 8 दिन पहले 5 मई को हुई इस शादी की वजह से कोटग्याल गांव चर्चा में आ गया है. शादी के लिए बाकायदा कार्ड छापे गए जिसपर दोनों बहनों के नाम लिखे थे.
परिवार वालों को अब डर है कि कहीं शादी के बाद दूल्हा-दुल्हनों की नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म न हो जाए. क्योंकि काफी लोग यहां आ रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं. एक रिश्तेदार ने कहा कि परिवार वालों को नहीं पता था कि लड़के का दो बहनों से शादी करना कानूनी रूप से सही नहीं है.





