गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे, मनिमाजरा के शिवालिक गार्डन में जल आपूर्ति परियोजना का किया लोकार्पण…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24×7 मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। 75 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से मनीमाजरा के एक लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन का हिस्सा इस परियोजना का उद्देश्य निरंतर उच्च दबाव वाली आपूर्ति के माध्यम से भंडारण को कम करके पानी की बर्बादी को रोकना है। परियोजना के अन्य उद्देश्यों में रिसाव में कमी, स्मार्ट मीटरिंग, भूजल पर सीमित निर्भरता और ऊर्जा खपत की निगरानी के माध्यम से जल संसाधन में वृद्धि शामिल है। इस परियोजना के लिए कुल 22 किलोमीटर लंबी जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है और दो भूमिगत जलाशय स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता दो मिलियन गैलन प्रतिदिन है।

गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरा को लेकर पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी को हिरासत में लिया है। गजनवी के ने अमर उजाला को बताया कि जब वह सो रहे थे तभी सुबह 6.30 बजे उनके घर पुलिस ने घर की घंटी बजाई। दरवाजा खोला तो पुलिस थी। पुलिस ने गजनवी को साथ चलने को कहा। लेकिन वह नहीं गए।फिर पुलिस उनके घर पर उनके साथ ही बैठ गई और कहा कि उन्हें अब कहीं नहीं जाना है। यह स्थिति तब आई है जब पुलिस को लगा कि गृह मंत्री का चंडीगढ़ दौरे के दौरान कहीं गजनवी और उनकी टीम गृह मंत्री को काला झंडा ना दिखा दे। गजनबी कई बार गृह मंत्री के आने के बाद विरोध प्रदर्शन किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें घर में ही रखा है  गजनबी के साथ दो पुलिसकर्मी मौजूद है।

Back to top button