संघ प्रमुख मोहन भागवत दस दिवसीय दौरे पर आज बिहार आ रहे, जानिए कार्यक्रम

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को दस दिवसीय यात्रा पर पटना आ रहे हैं। भागवत 6 से 15 फरवरी तक बिहार की यात्रा पर रहेंगे। सोमवार को पटना पहुंचने पर भागवत राजेंद्र नगर स्थित आरएसएस कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे।

6 फरवरी को उनका मुजफ्फरपुर जाने का कार्यक्रम है। वे 10 फरवरी तक मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भागवत किसान, गौ-पालक, कृषि और कई ग्रामीण विषयों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। संघ प्रमुख बिहार में कृषि के क्षेत्र में हुए नवाचार से भी रूबरू होंगे।
केजरीवाल सरकार ने कहा, सीलिंग को लेकर ‘शुरू से ये झूठ बोल रही भाजपा’
क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को पटना आने के बाद संघ प्रमुख संवर्धन कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12 फरवरी को कई बैठकें होनी है, जिसमें वे भाग लेंगे। 15 फरवरी को भागवत पटना से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।





