हाईप्रोफाइल मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार, पकड़ी गई 29 विदेशी लड़किया

अहमदाबाद पुलिस द्वारा शहर में चल रहे हाईप्रोफाइल मसाज पार्लरों पर छापा मारने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शनिवार रात कुल 9 मसाज पालर में चैकिंग की थी।
जिसमें 5 मसाज पार्लर में वर्क परमीट के बीना नौकरी करती 29 विदेशी लड़कियां सहित कुल 50 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। यह लडकियां थाईलेन्ड और रशिया की है। शंका है कि मसाज पालर की आड में इन लड़कियों से देहव्यापार भी करवाया जाता था।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद पुलिस ने कुछ छह टीम बनाकर सेटेलाइट , प्रहलादनगर ,गार्डन , सोला सायन्स सीटी रोड और नरंगपुरा सीजी रोड पर कुल 9 मासज पालरों पर छापा मारा था।
एकतरफा प्रेम में 11वीं की छात्रा की चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या
जिसमें से 5 मसाज पालरों में थाईलेन्ड और राशिया की 29 लडंकिया वर्क परमीट के बिना काम करती पकड़ी गयी है। बाकी की 21 लड़किया देश के अलग-अलग शहरों से आयी हुई हैं।
पुलिस को शंका है कि मसाज पार्लर के आड में इन लड़कियों से देहव्यापार भी करवाया जाता था। मसाज पार्लर के मालिक मुकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पता चला है कि यहां 1 हजार से 3000 रुपये में फुल बोडी मसाज किया जाता था। 3000 हजार रुपये में पुरुष अपने पूरे कपड़े उतार कर मसाज करवाते थे।
जोन -7 के डीसीपी आर.जे पारघी ने बताया कि थाइलेंड –रशिया की 29 युवतियां बिजनेस विजा तथा टुरिस्ट विजा के आधार पर भारत आयी थी। उनके पास वर्क परमीट नही है। फोरेनर्स रिजनल रजिस्टेशन आफिस एक्ट के तहत यह अपराध है।





