आलू से हटकर इस बार पालक से बनाएं जायकेदार बौंडे

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
5-6 आलू, हरी मिर्च, 1 कप पालक या पोई साग के पत्ते धोकर बारीक कटे हुए, स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और काला नमक, 2 बड़े चम्मच सत्तू, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लहसुन कूटा हुआ और तलने के लिए तेल
विधि :
– आलू को उबालें और छीलकर मैश कर लें।
– इसमें पालक/पोई के पत्ते काटकर मिलाएं। साथ ही नमक, काला नमक, हल्दी, सत्तू, लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन भी मिलाएं और इसके बॉल्स बना लें।
– कड़ाही में तेल गरम करें।
– इसमें तैयार बॉल्स को तल लें।
– परोसने से पहले इस पर चाट मसाला बुरकें और हरी चटनी के साथ परोसें।





