इस्तीफे के सवाल पर उमा भारती ने दिया चौकाने वाला जवाब कहा…!

झांसी: केन्द्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने उनके इस्तीफे की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी। इस पर मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूंगी, न जवाब दूंगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में या तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या वह जिसको नामित करे, वही बोल सकते हैं। मेरा इसपर बोलने का अधिकार नहीं है।uma bharti

उमा ने कहा कि कल देर रात से रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय मंत्रिमंडल में एक दो दिन में फेरबदल करने वाले हैं। इस फेरबदल में सरकार में शामिल कई नेताओं को संगठन में और कुछ को संगठन से सरकार में लाने की चर्चा है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ. महेन्द्र पांडेय ने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिए हैं जबकि संजीव बालियान, गिरिराज सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, चौधरी बीरेन्द्र सिंह और निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री को त्यागपत्र देने की पेशकश की है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी बीते सप्ताह दो दुर्घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की थी जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रतीक्षा करने को कहा है।

रविवार को होगा मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, इन चेहरों की छुट्टी तय

वित्त, कारपोरेट मामलों एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी संवाददाताओं से बातचीत में संकेत दिए थे कि वह रक्षा विभाग का दायित्व अस्थाई रूप से संभाले हुए हैं और कोई नया रक्षा मंत्री पद संभालेगा। सूत्रों ने बताया कि रूड़ी, बालियान, सीतारमण और कुलस्ते को भाजपा के संगठन में जगह दिए जाने की संभावना है। डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को कल ही उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और समझा जाता है कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। कुछ अन्य मंत्रियों के भी इस्तीफा देने की संभावना है। कुछ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों की पदोन्नति होने अथवा विभागों में परिवर्तन होने की भी संभावना है जिनमें धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल और मनोज सिन्हा के नाम लिये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल का पुनर्गठन शनिवार को होने की संभावना है। मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड के 2 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुआ है। शिवसेना को भी एक और स्थान मिलने की संभावना है। अन्नाद्रमुक में छाए संकट का हल निकल सका तो उसे भी मंत्रिमंडल में 3 स्थान मिल सकते हैं। मोदी को भी 3 सितंबर को चीन और म्यांमार की यात्रा पर जाना है और उनके 7 सितंबर को वापस लौटने का कार्यक्रम है। जबकि 6 सितंबर से पितृपक्ष आरंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button