यूएम मोटरसाइकिल ला रही है दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक BIKE, एक बार चार्जिंग में चलेगी 150 KM

ऑटो एक्सपो 2018 में अमेरिका की यूएम मोटरसाइकिल कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश करेगी। जी हां कंपनी रेनेगेड इलेक्ट्रिक दुनिया के सामने लाएगी, इसके अलावा कंपनी इतना ही नहीं ऑटो एक्सपो में ही कंपनी स्क्रैम्बलर और कैफे रेसर बाइक को भी प्रदर्शित करेगी।

यूएम रेनेगेड इलेक्ट्रिक बाइक की बात करें तो यह फुल चार्ज पर करीब 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी, इसमें लगी बैट्री को सिर्फ 40 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, इस बाइक के इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
लेकिन बताया जा रहा है कि यह बाइक 600cc पावर आउटपुट देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में एक 30kw का मोटर लगी होगी जो करीब 50bhpकी पावर देगी। रेनेगेड इलेक्ट्रिक में एक वाटर-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगा होगा। इस इलेक्ट्रिक मोटर को इटली की कंपनी टैकिटा इलेक्ट्रिक मोटर्स ने तैयार किया है।
अब फेसबुक पर नहीं चलेगा अमीरी-गरीबी का खेल, फेसबुक ने किये ये बड़े बदलाव…
अभी हाल ही में यूएम ने भारत में अपनी सभी मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ा दिए थे। बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी 2017 से लागू हो चुकी है। कंपनी की बाइक The Renegade Commando की कीमत अब 1.64 रुपये है। जबकि Renegade Sports S की कीमत 1.57 लाख रुपये हो गई हैं ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स शो रूम दिल्ली में हैं। रो-मटेरियल के बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े।





