उज्जैन: बेटे के साथ महाकाल दर्शन करने आए अभिनेता सुनील शेट्टी

महाकाल मंदिर में तीन दिन पहले दर्शन के लिए सुबह भस्म आरती में पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ आए थे। दोनों पिता पुत्र ने भक्ति में लीन होकर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए थे। दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने कहा था कि पहली बार महाकाल दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन आरती को देखकर आंखों में आंसू आ गए थे।

बेटे को महाकाल का आशीर्वाद दिलाया
उज्जैन से मुंबई पहुंचने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने महाकाल लोक एवं महाकाल दर्शन के साथ ही उज्जैन मे किए अन्य मंदिरों के दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उनका बेटा अहान शेट्टी शीघ्र ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के पहले उन्होंने बेटे को महाकाल का आशीर्वाद दिलाया है।

Back to top button