उइंडिगो-जेट एयरवेज ने किया बड़ा ऐलान, छोटे शहरों में देगी 325 नए रूट्स

केंद्र सरकार की छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की स्कीम ‘उड़ान’ के लिए 325 नए रूट्स का ऐलान कर दिया गया है। एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार इंडिगो और जेट एयरवेज भी अब इन रूट्स पर हवाई सेवा मुहैया कराएंगे।
स्पाइसजेट और एलायंस एयर जिसने पहले राउंड में ही सेवा देना शुरू कर दिया था, उसको कई और नए रूट्स दिए गए हैं। इसके अलावा हेलिकॉप्टर सर्विस को भी इस स्कीम के दायरे में लाया गया है।
एविएशन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के दूसरे राउंड के तहत सरकार को 502 रूट्स के लिए 141 प्रपोजल मिले थे, जिनमें से 325 रूट्स के लिए 90 प्रपोजल को हरी झंडी मिल गई।
इनमें से 129 रूट्स जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार व लक्षद्वीप में हैं। जम्मू-कश्मीर के कारगिल का नाम भी शामिल है। जो कि पहली बार एयर मैप पर दिखाई देगा।





