UFF! Mommy करीना की इस हरकत से काफी चिढ़ते हैं तैमूर, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर का जन्म जबसे हुआ है, तबसे ही वो सुर्खियों में रहता है। तैमूर की प्यारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर को लेकर एक फनी बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि तैमूर को उनका किस करना पसंद नहीं है।

UFF! Mommy करीना की इस हरकत से काफी चिढ़ते हैं तैमूर, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

जी हां, करीना ने बताया कि उन्हें तैमूर को किस करना पसंद है और वो दिन में 20 हजार बार तैमूर को किस करती हैं, लेकिन तैमूर को ये सब पसंद नहीं है और जब भी करीना तैमूर को किस करती हैं तो वो उन्हें पीछे हटाने की कोशिश करता है। ऐसा देखते हुए सैफ भी करीना को इसके लिए मना करते हैं लेकिन करीना नहीं मानती और फिर भी तैमूर को किस करती हैं।

करीना की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वो जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर लीड रोल में होंगी।

तैमूर दिसंबर में 1 साल का होने वाला है। एक इवेंट के दौरान जब करीना से पूछा गया था कि आम तौर पर हर सेलिब्रिटी अपने बच्चों का चेहरा छिपाते हैं, लेकिन आपने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके पीछे कोई वजह? तो करीना ने कहा, ‘अब वक्त काफी बदल चुका है। जब भी हम कहीं जाते हैं तो मीडिया हमारी फोटोज क्लिक करती है। मैं चाहती हूं कि तैमूर भी अपनी नॉर्मल लाइफ जिए। वो अपने पेरेंट्स की तरह अपनी नॉर्मल लाइफ जिए। हमारे घर के बाहर तैमूर की फोटो क्लिक करने के लिए भीड़ लगी होती है। तैमूर एक खूबसूरत बच्चा है।’

 

करीना से जब दूसरे बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘सभी ने मेरे प्रेग्नेंसी के समय काफी मदद की लेकिन अब मैं नहीं चाहती कि उस दौर से दोबारा गुजरूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button