उदयपुर: बर्तन चमकाने आए थे, छह तोला सोने के कड़े लेकर चंपत हो गए

शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बर्तन चमकाने के बहाने से घर में घुसे दो बदमाश गुरुवार दोपहर एक महिला को झांसा देकर 4 लाख रुपए कीमत के सोने के कड़े लेकर चंपत हो गए।

थाना क्षेत्र के अरविंद नगर निवासी अनिल लोढ़ा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी की पत्नी अनिता घर मे अकेली थी। दो बदमाश स्टील के बर्तन चमकाने के बहाने घर में आए और उन्होंने कुछ बर्तन नए जैसे चमका दिए। महिला को प्रभावित कर जेवर चमकाने का पाउडर दिखाया। महिला ने अपने हाथों में पहने छह तोला सोने के कड़े चमकाने को दे दिए। बदमाशों ने महिला से गरम पानी लाने के लिए कहा और महिला जैसे ही किचन में पानी गरम करने गई तब तक दोनों बदमाश सोने के कड़े लेकर रफूचक्कर हो गए।

Back to top button