U19 WC: भारत हार गया विश्वकप, लेकिन इस ख़िलाड़ी ने जीता सबका दिल

प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में बांग्लादेश की टीम ने भारत को चौंकाते हुए 3 विकेट से हरा दिया और पहली बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाज ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए। पहली बार भारतीय टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य नहीं था, लेकिन भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की और एक वक्त पर बांग्लादेश की टीम को परेशानी में डाल दिया। 

रवि बिश्नोई ने लिए चार विकेट

रवि बिश्नोई ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने बांग्लादेश के टॉप चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर विरोधी टीम को परेशानी में डाल दिया। हालांकि, लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था जिस वजह से भारत को हार मिली। उन्होंने बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाजों परवेज हुसैन, तनजीद हसन, हसन जॉय और तोहीद को आउट किया। रवि ने अंडर 19 विश्व कप फाइनल में भारत की तरफ से दूसरी बेस्ट गेंदबाजी की। इससे पहले पीयूष चावला ने साल 2006 में आठ रन देकर चार विकेट लिए थे। रवि ने संदीप शर्मा को पीछे छोड़ा और दूसरे नंबर पर आ गए। 

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: 177 रन पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया, बांग्लादेश को मिला 178 का टारगेट

भारत की तरफ से अंडर 19 विश्व कप फाइनल में सबसे बेस्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप तीन गेंदबाज

पीयूष चावला – 4/8 (2006)

रवि बिश्नोई- 4/30 (2020)

संदीप शर्मा – 4/54 (2012)

भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने कहा कि फाइनल का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहली पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अच्छी नहीं थी और इस मैच में टॉस ने भी बड़ी भूमिका निभाई। अगर हम 250 तक पहुंच पाते तो मैच में जीत मिल सकती थी। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और जीत हासिल की। 

Back to top button