अमेरिका के एक्सपर्ट ने दिया कोरोना को लेकर चौका देने वाला बयान…

कोरोना महामारी क्या प्राकृतिक है या कृत्रिम ये सवाल आज भी पहेली बनी हुई है।  इस सवाल का अभी तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया, लेकिन अमेरिकी विषाणु एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने बयान देकर दुनिया की नजर अपनी ओर खींची हैं।  फाउची का कहना है कि कोरोना एक प्राकृतिक बीमारी है, ये स्वीकार नहीं किया जा सकता।  

दरअसल, एक इंटरव्यू में एंथेनी फाउची से पूछा गया कि कोरोना वायरस प्राकृतिक तरीके से ही आया है। इसपर फाउची ने जवाब दिया कि नहीं, मैं इसपर भरोसा नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि इसकी जांच जरूरी है कि चीन के लैब में इसकी उत्पत्ति कैसी हुई।


फाउची ने इसे कृत्रिम बताया
उन्होंने बताया कि अभी तक जिन्होंने कुछ जांच की है उनके मुताबिक ये किसी जानवर से आया है और फिर इंसानों में फैला है, लेकिन ये कुछ और भी हो सकता है। गौरतलब है कि अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची कोरोना की शुरुआत से ही इसपर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने बताया था कि कोरोना से लड़ने के लिए टीके पर जोर देने की जरूरत है। 

कोरोना उत्पत्ति पर अलग-अलग राय
गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक विशेषज्ञों ने अलग-अलग राय रखी है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्राकृतिक है तो कुछ का मानना है कि कृत्रिम है। शुरुआत में बताया गया कि यह चमगादड़ से फैला है।  बाद में लैब में किया गया एक प्रयोग होने का दावा किया गया तो किसी ने इसे एक बायोलिजिकल हथियार के तौर पर माना। बता दें कि दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 31 लाख के पार हो गया।

Back to top button