पंजाब की दो महिला खिलाड़ियों ने विदेश में लहराया परचम

चंडीगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही प्रतिस्पर्धाओं में पंजाब के खिलाडियों ने अपना परचम लहराया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की दो महिला तीरंदाजों ने बगदाद (ईराक) में चल रही तीरअंदाजी के एशिया कप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों सिमरनजीत कौर और प्रणीत कौर ने पंजाब का नाम रौशन करते हुए तीन स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं। सिरमनजीत कौर जोकि अबोहर की रहने वाली ने महिला टीम में 2 स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत वर्ग में 1 रजत पदक जीता है, जबकि मानसा की रहने वाली प्रणीत कौर ने कंपाऊड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाऊंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता है।

वहीं दोनों खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते व मैडल हासिल करने पर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बधाई दी है तथा कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन का नतीजा है। हमारे खिलाड़ी विदेशों अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं तथा कई मैडल हासिल किए हैं।

Back to top button