ताजमहल में नमाज पढ़ रहे थे सूरत के दो पर्यटक, सुरक्षाकर्मियों ने किए गिरफ्तार

आगरा के ताजमहल में मंगलवार शाम को सूरत के दो पर्यटकों को नमाज पढ़ते समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया गया है। एक पर्यटक नाबालिग है। बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सूरत, गुजरात से पर्यटकों का दल ताजमहल आया था। शाम करीब 6:30 बजे दल के मोहम्मद फैयाज और उनका 17 वर्षीय साथी ताज पूर्वी गेट की गैलरी में बैठकर नमाज पढ़ने लगे। सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सीआईएसएफ की तहरीर पर संरक्षित और धार्मिक स्थल में अवांछित गतिविधि और लोकसेवक के आदेश की अवहेलना की धारा में केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। इस पर दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Back to top button