दो बहनों ने की लव मैरिज, एक ही आदमी से की है शादी, तीनों हैं बहुत खुश!

वो दो बहनें हैं लेकिन फिर भी अलग- अलग नहीं है. दोनों ने एक ही आदमी से शादी की और तीनों बहुत खुश हैं क्योंकि उन्होंने अपने पसंद के व्यक्ति से शादी की है. यह अनोखी कहानी है कि हंसल बहनों की जिन्होंने जोश बोलिंग के नाम के व्यक्ति से शादी की जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है. शादी के तीन साल बाद भी वे खुशहाल जिंदगी जी रही है. ये तीनों के लिए सामान्य नहीं है, लेकिन यह दुनिया के लिए किसी मिसाल से कम भी नहीं है.
दरअसल हंसल बहनें एबी और ब्रिटनी जुड़ी हुई हैं. वे धड़ से नीचे तक अलग हैं और उनके दो सिर हैं.दोनों बहनें दुनिया में तब मशहूर हुई थीं जब 1996 में वे ओफ्रा विन्फ्रे के शो में दिखाई थी थीं. उनका एक खुद का टीवी शो भी मशहूर हुआ था जिसमें लोगों को यह जानने का मौका मिला था कि कैसे दोनों सामान्य जीवन जी रही हैं और खुश हैं.
दोनों बहनें आज 34 साल की हैं और अपनी शादी की तस्वीरें उन्होंने हाल ही में साझा की हैं. वे अपने निजी जीवन के बारे में दुनिया से बात करना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं. उनका कहना है कि वे मां बनना चाहती हैं लेकिन वे इस बारे में चर्चा नहीं करना चाहती हैं कि यह सब काम कैसे करेगा.
एबी और ब्रिटनी के पति जोश बोलिंग एक नर्स हैं और पहले अमेरिकी सेना में कार्यरत थे. तीनों आज मिनेसोटा में रहती हैं जहां दोनों जुड़वां बहने पली बढ़ी हैं. जोश का कहना हैकि तीनों हाइकिंग पर जाना, आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं. उनकी शादी से पहले हो चुकी 8 साल की एक लड़की भी है जो इनके परिवार का हिस्सा है.
एबी और ब्रिटनी के पैदा होने के बाद उनकी मां पैटी और पिता माइक को यह फैसला करना था कि क्या उन्हें अलग कना चाहिए या नहीं लेकिन सर्जरी की संभावित अति जटिल के खतरों को देखते हुए उन्होंने ऐसा ना करने का फैसला लिया था. वहीं दोनों का कहना है कि उन्हें कभी भी अलग होने का ख्याल नहीं आया और उन्हें खुशी है कि उनके माता पिता ने उन्हें अलग नहीं किया.





