टोरंटो हवाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमान

टोरंटोः कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 2 विमानों के टकराने से एक विमान में आग लग गई। इसके बाद उसमें सवार 10 से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। ग्रेटर टोरंटो हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6.19 बजे सनविंग एयरलाइंस और वेस्टजेट एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए।टोरंटो हवाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमान

इसके बाद तत्काल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की सहायता ली गई। टोरंटो न्यूज़ कैमरामैन जेरेमी कॉन ने इस घटना का वीडियो फुटेज जरी किया है इस वीडियो फुटेज से पता चलता है कि विमानों कि लपटों कि वजह से यात्रियों के चिल्लाने कि आवाज सुनाई पड़ती है। केलगेरी मूल के वेस्टजेट विमान के अधिकारियों के अनुसार सभी 168 यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के सभी 6 सदस्य सुरक्षित हैं।

दुर्घटना के समय मैक्सिको के केनकन से टोरंटो पहुंचा बोइंग 737-800 विमान मुख्य द्वार की तरफ बढ़ रहा था। सनविंग ट्रैवल एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के समय उनके विमान में कोई यात्री या विमान कर्मचारी नहीं था और हवाई अड्डे पर देखभाल से संबद्ध स्विसपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एजेंसी के वाहन से विमान को खींचकर ले जाया जा रहा था।

Back to top button