TV के मशहूर एक्टर शक्ति अरोड़ा ने चोरी-छिपे कर ली गर्लफ्रेंड से शादी, ऐसे हुआ खुलासा…


शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने 6 अप्रैल को ही शादी कर ली थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनकी शादी के बारे में किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब एक्टर के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर पोस्ट की।
शक्ति अरोड़ा ने बताया, ‘सुबह हल्दी की रस्म हुई और शाम में फेरे हुए। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।’ अचानक शादी कर लेने के फैसले पर एक्टर ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके पास कोई काम नहीं था और नेहा भी फ्री थीं। लिहाजा कपल ने सोचा यही शादी करने का सही वक्त है।
शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना हनीमून के लिए नॉर्वे जाएंगे। एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ से शक्ति अरोड़ा मशहूर हुए। दोनों की शादी नवंबर, 2016 में होने वाली थी मगर नोटबंदी की वजह से शादी टल गई। इसके बाद शक्ति काम की वजह से इंडोनेशिया चले गए और आठ महीने बाद वापस लौटे।