ट्राई करें ‘मटर-मूंग के कबाब’, जानिए विधि

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 कप साबुत मूंग दाल भिगोई हुई, 1 कप उबले मटर, 3-4 हरी मिर्च, 1 प्याज बारीक कटा, 2 1/2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच पुदीना, 1 छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा, 1/2 छोटा चम्मच अदरक कसा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और तेल
विधि :
- मटर को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
- मूंग दाल और हरी मिर्च को ग्राइंडर में बिना पानी मिलाएं दरदरा पीस लें।
- अब इसमें मटर, पुदीना, प्याज, लहसुन-अदरक, बेसन व नमक मिलाएं।
- मिश्रण के बॉल्स तैयार करें और कबाब का शेप दें।
- नॉनस्टिक तवे पर कम तेल के साथ शैलो फ्राई कर लें।
- हरी चटनी के साथ सर्व करें।





