इस आसान रेसिपी से ट्राई करें आलू शेजवान सैंडविच

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

उबले हुए आलू -4
बारीक कटी हुई प्याज -2
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च -1/2
उबले हुए स्वीट कॉर्न -1/2 कप
बारीक कटा हुआ धनिया – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
पाव भाजी मसाला – 2 टेबलस्पून
चाट मसाला – 2 टेबलस्पून
मेयोनीज – 4 टेबलस्पून
शेजवान सॉस – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि :

आलू शेजवान सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सबसे पहले बले आलू, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और धनिया डालें।
इसके बाद इसमें मेयोनीज और शेजवान सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें पाव भाजी मसाला, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब एक ब्रेड स्लाइस लें, और उसके ऊपर अच्छे से बटर लगा लें।
मिक्चर को एक-एक करके सभी ब्रेड पर फैला लें, और इसके ऊपर दूसरी ब्रेड की एक-एक स्लाइस रखकर कवर कर दें।
इसे टोस्टर या तवे पर बटर लगाकर अच्छी तरह से सेक लें, बस तैयार हैं आपका टेस्टी और क्रिस्पी आलू शेजवान सैंडविच।

Back to top button