ट्राई करें ‘एग पकौड़ा’, ऐसा स्वाद जो कभी नहीं भूल पाएंगे

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
बेसन-2 कप, नमक स्वादानुसार, मिर्च-1 चम्मच, जीरा- 1 चम्मच, अजवाइन-1 चम्मच, दही- 1 बड़ा चम्मच, सूजी- 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक कटी, हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच, उबले हुए अंडे- 5 से 6, सोडा- 1/2 चम्मच
विधि :
सबसे पहले आप बेसन का घोल तैयार करें।
बेसन में सूजी, नमक, मिर्च अजवाइन के साथ कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
स्वादानुसार इसमें चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
ध्यान दें बैटर न बहुत गाढ़ा हो या न ही पतला।
कढ़ाही में तेल गर्म करें। उबले हुए अंडे के चार या दो पीस भी कर सकते हैं।
अंडे को बेसन में लपेटे और तेल में फ्राई कर लें।
तैयार है अंडा पकौड़ा। जिसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।





