ट्रंप का कर सुधार बिल अमेरिका के दोनों सदनों में हुआ पारित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ी राजनीतिक जीत मिली है। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने उनके कर सुधार बिल को पारित कर दिया है। इस बिल में अमेरिकी हाउसहोल्ड में महत्वपूर्ण कटौती और कारोबार कर में कमी लाने का वादा किया गया है।
1.5 खरब डॉलर के कर बिल का प्रतिनिधि सभा से पारित होना अनिवार्य है। इसके बाद ही उसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बिल कानून बन जाता है। सीनेट और प्रतिनिधि सभा में बिल दलगत आधार पर पारित हुआ।
कुलभूषण जाधव की मां-पत्नी का पाक ने जारी किया वीजा, 25 को होगी मुलाकात
डेमोक्रेटिक सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। सीनेट में बिल के पक्ष में 51 और विरोध में 48 मत पड़े। प्रतिनिधि सभा में पक्ष में 227 और विरोध में 203 मत पड़े।





