इस शख्स ने 12 साल तक किया ऐसा नाटक, असलियत के सामने आते ही खो दी आवाज

चीन में एक आदमी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला कि वो हमेशा के लिए अब गूंगा हो गया है। ये बात आपको अजीब जरूर लग सकती है लेकिन असलियत जानकर पुलिस वाले भी हैरान है।

इस शख्स ने 12 साल तक किया ऐसा नाटक, असलियत के सामने आते ही खो दी आवाजमिली जानकारी के अनुसार साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग नाम का एक व्यक्ति था। किराए के विवाद को लेकर उसका पत्नी के चाचा से झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गय़ा कि झेंग ने चाचा को जान से मार दिया। 

झेंग की उम्र उस समय करीब 33 साल थी। वो अपने मूल घर से उत्तर में लगभग 450 मील की दूरी पर रह रहा था। झेंग को इस बात का डर सता रहा था कि उसे कही पकड़ न लिया जाए ऐसे में उसने खुद को बचाने के लिए गूंगा होने का नाटक किया। इसके साथ ही झूठी पहचान बनाकर रहने लगा। 

झेंग अपना नाम बदलकर नई नौकरी करने लगा। कुछ समय बाद उसने शादी कर ली और एक बच्चे का पिता बन गया। 12 साल बाद जब उसने बोलने की कोशिश की तो गले से आवाज ही नहीं निकली। मेडिकल जांच में पता चला कि वो अब कभी बोल नहीं पाएगा। अब उसे हत्या करने और उसे छुपाने को लेकर पछतावा हो रहा है। फिलहाल उसने पुलिस के सामने लिखकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

Back to top button