‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का पोस्टर शेयर कर ट्रोल हुए करण जौहर, यूजर्स ने किया कुछ ऐसा कमेंट

करण जौहर का नेपोटिज्म से पुराना रिश्ता है। पिछले साल एक चैट शो से शुरू हुआ नेपोटिज्म का किस्सा हर दिन नए नए विवाद पैदा करता है। दरअसल एक शो में जब बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिज्म का झंडा बुलंद करने का आरोप लगाया तो मामला गरमा गया। फिर हर एक मौके पर करण को इसके लिए ट्रोल किया जाता है।
हाल ही में करण जौहर ने जैसे ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के स्टार कास्ट का नाम रिवील किया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल होना पड़ा। करण ने ट्वीट कर लिखा कि इन सितारों का ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में एडमिशन हुआ है। फिर क्या था लोगों ने करण को नेपोटिज्म पर घेर लिया।एक यूजर ने करण जौहर को नेपोटिज्म फैक्टरी तक कह दिया।
एक यूजर ने तोकरण को नेपोटिज्म का बाप कह कर बुलाया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब करण नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल हुए हों। इससे पहले भी नेपोटिज्म को लेकर अपने बयान पर करण सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं।
एक यूजर ने करण जौहर को नेपोटिज्म फैक्टरी तक कह दिया। एक यूजर ने तोकरण को नेपोटिज्म का बाप कह कर बुलाया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब करण नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल हुए हों। इससे पहले भी नेपोटिज्म को लेकर अपने बयान पर करण सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं।