ऐसे बनाए गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ब्रेड पेस्ट्री

देशभर में हर साल 26 जनवरी का जश्न बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी इस उत्साह और जश्न में शामिल होना चाहती हैं तो अपनी किचन में बनाएं तिरंगा ब्रेड पेस्ट्री। यह रेसिपी खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनने में उतनी ही आसान है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी रेसिपी। 

तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री बनाने के लिए सामग्री-
-1 कटोरी मलाई
– 1 कटोरी पिसी शक्कर
-1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड
– एक आम
-अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार
-1 चम्मच गुलाब जल
-सजावट के लिए- काजू, किशमिश, बादाम।

तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री बनाने की विधि-
तिरंगी पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शक्कर और गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंट लें। बाकी बची हुई शक्कर आम में मिलाकर उसे फेंटें।

अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखकर उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं।

अब सजावट के लिए इस पर काजू, किशमिश और बादाम चिपकाकर इसे बीच में से दो भागों में काट लें। आपकी टेस्टी तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री तैयार है।

Back to top button