डिनर ऑप्शन में ट्राई करें मिलेट्स कर्ड राइस

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप फॉक्सटेल बाजरा
2 ½ कप पानी
1/2 कप दूध
3 कप फेंटा हुआ दही
1 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
2 बड़े बारीक प्याज
3 बड़े शिमला मिर्च
बारीक कटी हरा धनिया पत्ती
स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए
21/2 चम्मच तेल
1 चम्मच सरसों के बीज
2 चम्मच उड़द दाल
2 छोटा चम्मच चना दाल
2 लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच हींग
2 बड़े चम्मच मूंगफली
2 बारीक कटी हरी मिर्च
6-7 करी पत्ते
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में धुले हुए मिलेट्स को ढाई कप पानी के साथ डालें और 15-20 मिनट तक पकाएं।
मिलेट्स को मध्यम-धीमी आंच पर पकाएं और पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
अब ठंडा होने के बाद इन्हें चम्मच, मैशर या अपने हाथ की मदद से थोड़ा सा मैश कर लें।
फिर इसमें फेंटा हुआ दही और अन्य सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद दही के मिश्रण में दूध और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सामान्य दूध की जगह छाछ भी मिला सकते हैं।
फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और उसमें राई डालकर उन्हें फूटने दो।
फिर इसमें उड़द दाल, चना दाल, हींग, मूंगफली, लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
गर्म तड़के को पहले से अलग रखे गए मिलेट्स दही के मिश्रण में डालें। इसे अच्छे से मिला लें और आपका मिलेट्स कर्ड राइस तैयार है।





