आज का राशिफल 4 नवंबर दिन बुधवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि – आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग और सलाह से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आज आप अपने अधिकतम काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। दोपहर बाद की स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है।

वृष राशि – आप आपका दिन कुछ नई बाते सीखने में व्यतीत होगा। आप कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल करने में भी सफल होंगे जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। आपके मन में नकारात्मक विचार तो उठेंगे लेकिन आप उन पर काबू पा लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के आसार हैं।
मिथुन राशि – समय बेहतरीन होगा और दूरदराज के लोगों से संपर्क बनेंगे। मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हाथ में आए किसी भी मौके को अजरअंदाज न करें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ भी मेलजोल होगा। किसी के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा आप संबंधों को खराब कर लेंगे। इससे आपकी लोकप्रियता में कमी आएगी। किसी से पैसा उधार न लें अन्यथा यह हास परिहास का कारण बन सकता है।
कर्क राशि – आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम होंगे। आपकी दबी हुई प्रतिभा लोगों के समक्ष उजागर होगी। आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कहासुनी की आशंका है। आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं।
सिंह राशि – आज आप अपनी दिनचर्या से हटकर किसी विशेष बात को गहराई से जानने में समय व्यतीत करेंगे। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका है तो आज मध्यस्थता से हल हो सकता है
कन्या राशि – किसी को उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। आज आप बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें क्योकि आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कोई अनजान व्यक्ति आपके नुकसान का कारण बन सकता है।
तुला राशि – पारिवारिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने में आपका समय व्यतीत होगा। लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं। सावधान रहें और बाहरी आर्थिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें
वृश्चिक राशि – पिछले काफी समय से चल रही समस्याओं का निवारण आपको तनाव से मुक्त करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श हो सकता है
धनु राशि – समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में व्यतीत होगा। हालांकि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर का वातावरण सामान्य होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ धन को लेकर कहासुनी होने के आसार हैं
मकर राशि – आज आय के साधनों में कमी रहेगी जबकि खर्चे बरकरार रहेंगे। बजट के अनुसार ही खर्च करें। आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। किसी भी यात्रा से संबंधित प्रोग्राम न बनाएं। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले न लें।
कुभ राशि – दूसरों की मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना होगा। इससे आपको अधिक सफलता मिलेगी। इस समय में ग्रह गोचर आपको हर परिस्थिति का आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान कर रहे हैं आर्थिक स्थिति भी बेहतर होना शुरू हो जाएंगी।
मीन राशि – किसी सराहनीय काम जैसे आपकी योग्यता और काबिलियत की घर में और समाज में प्रशंसा होगी। आपको अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि जरा सी सूझबूझ और समझदारी से पुनः रिश्ते मधुर होंगे





