आज का राशिफल और पंचांग: 4 जून 2018 दिन सोमवार, जानें कल किस पर शिव जी की कृपा होगी

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:15
सूर्यास्त-06:45
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)-प्रातः 07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः 05:24 से 07:08 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-
आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

aaj ka rashifal hindi me

वृषभ:
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अत्यधिक काम के बोझ के कारण थकान हो सकती है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
क्रोध को नियंत्रण में रखें। खर्च बढ़ जाने के कारण आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। कुटुंबीजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप मानसिक बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज के दिन मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
संतान की समस्या से चिंतित रह सकते हैं। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग ना लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
माता के मामले में आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। सीने में तकलीफ हो सकती है। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से आनंदित होंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आर्थिक लेन-देन नहीं करें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की आशंका है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेषमहत्व ।।
1. आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि दिन सोमवार है।

2 आज सर्वार्थसिद्धि योग है,
3. पंचख रात्रि 01:40 से पंचख प्रारम्भ है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
बिस्वामित्र महामुनि ग्यानी। बसहि बिपिन सुभ आश्रम जानी।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि इस प्रकार परमात्मा ने अवधवासियों को अपने संग से अतिआनन्द दिया अब अगली कथा का वर्णन करते है कि महामुनि विश्वामित्र बहुत बड़े ज्ञानी थे , वे जप, तप ,यज्ञ आदि में सदैव निरत रहते हुवे विपिन में निवास करते थे।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीत मय श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button