Xiaomi की आज सबसे सस्ते फोन RedMi 5A की सेल, Jio दे रहा है 1,000 रु. कैशबैक

Xiaomi का सस्ता से भी सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A आज फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से Flipkart और mi.com से होगी। बता दें कि इससे पहले चीन में इस फोन की बिक्री पहले से ही हो रही है। इस फोन के खासियत की बात करें तो कंपनी ने 8 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया है।
Xiaomi की आज सबसे सस्ते फोन RedMi 5A की सेल, Jio दे रहा है 1,000 रु. कैशबैकइस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 87 दिन के बैकअप का दावा किया है।

Jio देगा 1,000 रु. कैशबैक

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन की कीमत 4,999 रुपये है।

 फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

 
Back to top button