आज हम यहां बता रहे हैं आर्मपिट साफ करने के तरीके-

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक कॉमन समस्या है। कई लोगों को इतना ज्यादा पसीना आता है कि शरीर से गंदी बदबू तक आने लगती है। वहीं कुछ लोगों को अंडरआर्म्स से खूब पसीना आता है। जिसकी वजह से गंदी बदबू आती है। इससे बचने के लिए लोग तेज खुशबू वाले परफ्यूम और डीयो का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसे लगाने के बाद भी सिर्फ कुछ देर के लिए ही छुटकारा मिलता है। इस परेशानी से निपटने के लिए अंडरआर्म को सही तरीके से साफ करना जरूरी है।  यहां बता रहे हैं आर्मपिट साफ करने के तरीके-

अंडरआर्म्स की सफाई कैसे करें

अंडरआर्म्स में डियोड्रेंट, टेलकम पाउडर लगाने से भी नमी की वजह से बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जिसकी वजह से पसीने की बदबू आने लगती है। ऐसे में अंडरआर्म्स की ठीक तरह से सफाई करें। अंडरआर्म्स की सफाई करने का सबसे आसान तरीका है कि आप नहाते समय अंडरआर्म में नहाते समय साबुन लगाएं। फिर पानी से अच्छे से साफ करें। इसके अलावा आप बेसन से भी नहा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद शरीर और अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

1) अंडरआर्म्स के बालों को ट्रिम या शेव करते रहें। क्योंकि बगल में होने वाले बालों पर बैक्टीरिया ज्यादा और तेजी से पनपते हैं।

2) आप एप्पल साइडर विनेगर, टी ट्री ऑयल या नींबू से अंडरआर्म्ल की सफाई करें। ये दोनों ही चीजें एंटी-बैक्टीरियल हैं, ऐसे में पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है।

Back to top button