आज इस मुहूर्त में करें भगवान नरसिंह की पूजा

आज यानी 21 मई को नरसिंह जयंती मनाई जा रही है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया। प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान नरसिंह की पूजा और व्रत करने से सभी संकट खत्म होते हैं और जातक की दुर्घटना से रक्षा होती है। आइए जानते हैं नरसिंह जयंती का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण का समय।

नरसिंह जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 21 मई को शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा और वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 22 मई को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में नरसिंह जयंती 21 मई को मनाई जाएगी। भगवान नरसिंह की पूजा 21 मई को शाम 04 बजकर 24 मिनट से लेकर 07 बजकर 09 मिनट तक कर सकते हैं।

नरसिंह जयंती 2024 व्रत पारण समय (Narasimha Jayanti 2024 Vrat Paran Time)

नरसिंह जयंती का व्रत भी किया जाता है। व्रत का पारण 22 मई को सूर्योदय के बाद और दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से पहले ही कर लें।

नरसिंह जयंती उपाय (Narasimha Jayanti Upay)

नरसिंह जयंती की पूजा के दौरान तीन दीपक जलाएं और भगवान नरसिंह को लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद सच्चे मन से लक्ष्मी नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Back to top button